मुजफ्फरनगर में पुलिस कस्टडी में कार से कूदकर फरार हुआ आरोपी
मुजफ्फरनगर। गाली-गलौज और मारपीट के मामले में मेरठ जिले के गांव मंदवाड़ी से हिरासत में लिया गया आरोपित कस्बा जानसठ में कार से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने खूब प्रयास किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी वह हाथ नहीं आ सका है।
मेरठ जिले के थाना फलावदा के गांव मंदवाड़ी निवासी पिंकू के विरुद्ध जानसठ कोतवाली में मारपीट व गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में आरोपित काफी समय से फरार चल रहा है।
न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही के लिए भी आदेश हुआ था। शुक्रवार की शाम जानसठ क्षेत्र के भलवा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी पुलिस टीम के साथ प्राइवेट कार से गांव मंदवाड़ी में कुर्की की कार्रवाई करने गए थे।
गांव के जिम्मेदार लोगों ने तब आरोपित पिंकू पुलिस के हवाले कर दिया था। शाम लगभग साढ़े छह बजे उसे लेकर जब पुलिस की टीम जानसठ पहुंची, तो प्राइमरी विद्यालय के निकट सामने से आते वाहन को साइड देने के प्रयास में चालक ने कार रोक दी।
इसी दौरान खिड़की खोलकर आरोपित पिंकू फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की। शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को दिन में भी तलाश करती रही, लेकिन आरोपित पिंकू हाथ नहीं आया।
उधर, सीओ जानसठ यतेंद्र नागर का कहना है कि आरोपित पिंकू मेरठ जिले के गांव मंदवाड़ी का रहने वाला है। मारपीट के मामले में वांछित था। पुलिस उसे पकड़ कर जानसठ ला रही थी, तभी वह पुलिसकर्मियों की प्राइवेट कार से उतर कर फरार हुआ है। उसको तलाश किया जा रहा है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
जमीन की खातिर बना हैवान: पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका