लखनऊ डबल मर्डर: दामाद ने सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्या
लखनऊ: आलमबाग के गढ़ी कनौरा में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर से राजधानी लखनऊ थर्रा उठी। दामाद ने अपने सास-ससुर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी जगदीप सिंह की पत्नी पृनम ने बताया कि पति से शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी ससुराल आया था। पत्नी से बात करने की कोशिश की पर आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पूनम ने उससे बात करने से मना कर दिया।
दोनों की झड़प होने लगी और जगदीप ने पूनम की पिटाई कर दी। इस दौरान ससुर अनंत राम और सास आशा देवी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो आपे से बाहर हो गया और चाकू से बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।
पूनम ने महिला आयोग में की थी शिकायत
पूनम ने बताया कि शादी के बाद कुछ साल तक सब ठीक था। इधर कुछ महीने से जगदीप उन्हें प्रताड़ित करने लगा था। अक्सर शराब पीकर आता और मारपीट करता। बच्चों के सामने भी अभद्रता करने लगा था। परेशान होकर पूनम ने जगदीप के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। इसी बात से वह नाराज था।
दहशत में मासूम नहीं थम रहे आसू
वारदात के दौरान पूनम का छोटा बेटा सनवीर (3) घर पर मौजूद था। वारदात के बाद मासूम सहमा नजर आया। वह लगातार रोए जा रहा था। वह बार-बार नाना-नानी को याद करता रहा। पूनम का दूसरा बेटा गुरुदित्त उनकी बड़ी बहन कंचन के पास जम्मू में है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
अनंत राम के दो बेटे रोहन और सूरज, दो बेटियां कंचन और पूनम हैं। पूनम को घरवाले सोनी कहकर बुलाते हैं। रोहन का मीरजापुर में इलाज चल रहा है, जबकि सूरज जम्मू में हैं। घटना के समय रोहन की पत्नी अपने मायके में थीं। घटना की सूचना पर देर रात वो घर पहुंचीं।
आरपीएफ से सेवानिवृत्त थे अनंत राम, शिक्षिका हैं पूनम : स्थानीय लोगों के मुताबिक अनंत राम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से सेवानिवृत्त थे। पूनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आरोपी के हमले में पूनम को भी काफी चोट आई है। पूनम ने बताया कि जगदीप शराब का लती है। आए दिन मारपीट करता था। इसी चीज से तंग आकर वह मायके चली आई। पूनम और जगदीप के दो बेटे हैं।
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक