फाजिल्का में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्ज
जलालाबाद। शहर की भगवानपुरा बस्ती में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के परिवार ने नशा तस्करों पर युवक की हत्या के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि लव निवासी न्यू अनाज मंडी, जलालाबाद ने शिकायत दी कि उसका भाई हर्ष बीते कुछ वर्षों से नशा कर रहा था और कई बार उसने उसे नशा छोड़ने की कोशिश की। हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था।
वह दोबारा सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी बीच उसका स्थानीय नशा तस्करों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को जब वह घर पर अकेला था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।
लव ने बताया कि दोपहर के समय उसकी पत्नी साजिया ने उसे फोन पर सूचना दी कि हर्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि हर्ष को गंभीर चोटें लगी थीं। उसे तुरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लव के अनुसार उसके भाई से गुरमुख सिंह उर्फ गुखी, तोती निवासी भगवानपुरा बस्ती, डीलू निवासी लल्ला बस्ती, रोहित निवासी भगवानपुरा बस्ती, रमन निवासी लल्ला बस्ती सहित सात अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती