पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 10 गंभीर घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 10 सैनिक बुरी तरह से घायल हुए हैं। हमला उस समय हुआ जब सैना का काफिला उत्तर-पश्चिमी जिले नॉर्थ वजीरिस्तान से गुजर रहा था। इसी दौरान आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को काफिले से टकरा दिया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। इस हमले में कई जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) या उससे जुड़े किसी गुट का हाथ हो सकता है। यह क्षेत्र पहले भी ऐसे घातक हमलों का गवाह रहा है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान