मेक्सिको में रिहैब सेंटर बना मौत का घर: नशा मुक्ति केंद्र में भीषण आग, 12 की मौत
मेक्सिको: मेक्सिको के गुआनाजुआटो राज्य के सैन होसे इतुर्बे कस्बे में रविवार को एक नशा मुक्ति केंद्र में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 3 अन्य घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है. हादसे में हताहतों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है.नगरपालिका ने कहा कि वह अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि घातक आग किस कारण लगी. उन्होंने एक बयान में कहा कि हम उन लोगों के परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं जो नशे की लत से उबरने की कोशिश करते हुए मारे गए हैं.
अंतिम संस्कार के खर्च का भुगतान करेगी सरकार
नगरपालिका ने कहा कि वह मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के खर्च का भुगतान करने में मदद करेगी. एक रिपोर्ट्स ने रविवार को बताया कि आग के पीड़ितों को पुनर्वास केंद्र के अंदर बंद कर दिया गया था. फरवरी में, मेक्सिको सिटी के एक पुनर्वास केंद्र में आग लगने से पांच लोग मारे गए थे.
आपराधिक गिरोह की साजिश
फिलाहाल आग के कारणों की जांच जारी है. हालांकि, इस बात की आशंका बढ़ रही है कि यह आपराधिक गिरोह की गतिविधि से जुड़ा हो सकता है. इस क्षेत्र में सक्रिय ड्रग कार्टेल पहले भी ऐसे क्लीनिकों को निशाना बनाकर मरीजों को जबरन अपने समूह में भर्ती करने की कोशिश कर चुके हैं.
नशा मुक्ति केंद्र पर हमला
रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि विशेषज्ञ इस दुखद घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब किसी नशा मुक्ति केंद्र पर हमला हुआ है. अप्रैल में, बंदूकधारियों ने सिनालोआ में इसी तरह की एक सुविधा पर हमला किया था, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए थे. अधिकारियों का मानना है कि कार्टेल अक्सर उन मरीजों को मार देते हैं जो उनके साथ शामिल होने से इनकार करते हैं.
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश