'स्पिरिट' से क्यों हटीं दीपिका? 8 घंटे के शूटिंग शेड्यूल को लेकर मचा बवाल
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से अब दोबारा फिल्मों में वापसी कर रही हैं. हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म आने से पहले ही एक्ट्रेस लोगों के बीच विवादों में घिर गई हैं. दरअसल, कुछ वक्त पहले तक खबर थी कि दीपिका फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली हैं. लेकिन बाद में पता चला कि एक्ट्रेस ने फिल्म को छोड़ दिया है, इसकी वजह सामने आने पर बताया गया कि एक्ट्रेस सेट पर 8 घंटे के शेड्यूल की डिमांड कर रही थीं. इसी बीच सैफ अली खान का भी एक बयान सामने आया है. स्ट्रिक्ट शूटिंग शेड्यूल को लेकर कई लोगों ने दीपिका की तरफदारी की है, तो वहीं कई एक्टर्स ने इसे अपने हिसाब से गलत बताया है. इसी बीच सैफ अली खान ने भी लंबे शेड्यूल में काम करने की बात बताई. उन्होंने कहा कि बिजी वर्क शेड्यूल की जगह वो अपनी फैमिली को ज्यादा प्रायोरिटी देना चाहते हैं. सैफ ने खुद के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे बहुत नफरत है कि मैं घर आऊं और मेरे बच्चे तब तक सो चुके हो.
बिजी शेड्यूल सक्सेस नहीं है
एक्टर ने एक मीडिया समिट में बात करते हुए कहा कि इस बिजी शेड्यूल को सक्सेस नहीं कहते हैं, बल्कि सक्सेस उसे कहते हैं, जब आप ये कह पाएं कि नहीं, अब मुझे घर जाना है और अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता पाएं. साथ ही सैफ ने कहा, हमें साल में चार छुट्टियां मिलती हैं और जब मेरे बच्चे छुट्टी पर होते हैं, तो मैं काम नहीं करता हूं. मैं एक ऐसी उम्र में हूं, जहां मुझे अपनी मां और अपने बच्चे दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है.
फैमिली टाइम है जरूरी
सैफ ने काम को जरूरी बताने के साथ ही फैमिली के साथ वक्त बिताने को भी जरूरी कहा है. अपनी जिंदगी में सक्सेस के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, मेरे लिए सक्सेस वो है, जब मैं काम को नहीं बोलूं और अपने फैमिली टाइम को हां कर दूं. हालांकि, दीपिका की बात करें, तो कई स्टार्स ने उनकी डिमांड को सही बताया है. कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस का फिक्स टाइम के लिए डिमांड करना सही है, इससे वो अपनी बेटी के साथ भी वक्त बिता पाएंगी.
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर