एलिमिनेटर में हार के बाद गिल ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा कप्तान ने?
Shubhman Gill: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक एलिमिनेटर मैच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रनों ने हराया. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच में मिली हार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शुभमन ने हार के कारणों पर बात करते हुए कहा कि किसी मैच में लगातार तीन कैच छोड़ने से गेंदबाजों को फील्डिंग से मदद नहीं मिलती और इससे गेंदबाजों के लिए भी गेम अपने नियंत्रण में रखना मुश्किल हो जाता है.
शुभमन गिल ने किया खुलासा
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एलिमिनेटर मुकाबले में मिली हार पर कहा कि 'आज क्रिकेट का एक शानदार खेल हुआ, हमने बेहतर मैच खेला. आज के मैच में लास्ट के 3-4 ओवर हमारे पक्ष में नहीं थे, लेकिन फिर भी ये एक शानदार मैच था'. गिल ने हार के कारणों पर बात करते हुए कहा कि '3 कैच छोड़ने के बाद गेंदबाजों के लिए खेल को कंट्रोल में रखना आसान नहीं है'.
शुभमन गिल ने बताया कि 'जब हम बल्लेबाजी करने आए, तब हमारे सामने केवल यही बात थी कि केवल हमें वही खेल खेलना है, जो हम खेलना चाहते हैं. साई और वॉशिंगटन को भी यही कहा गया. उन दोनों खिलाड़ियों के लिए भी केवल एक ही लक्ष्य था कि हम ये मैच जीतें'. गिल ने आगे कहा कि 'यहां तक के सफर में सभी खिलाड़ियों को श्रेय जाता है, खासकर कि साई सुदर्शन को. साई इस सीजन गुजरात के लिए बहुत बढ़िया खेले'. गिल ने आगे बताया कि 'इस पिच पर चेज करने के लिए 210 रनों का टारगेट सही रहता'.
क्वालीफायर-2 में पहुंची मुंबई
मुंबई इंडियंस ये मैच जीतकर क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है. इस मैच में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस की टक्कर श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स से होगी. मुंबई और पंजाब में जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल मैच खेलेगी.
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
तमिलनाडु सरकार का फैसला, अस्पतालों में शुरू होगा QDENGA टीकाकरण