मधेपुरा में मातम: एक सहेली डूबी, बचाने गईं दो अन्य भी नहीं बचीं, दोस्ती बचाने की कोशिश पड़ी भारी
बिहार के मधेपुरा में एक साथ तीन बच्चियां नदी में डूब गईं. तीनों लड़कियां नदी के पास गेंद से खेल रही थीं. तभी उनकी गेंद अचानक नदी में गिर गई. एक बच्ची गेंद लेने के लिए नदी में गई. लेकिन वह डूबने लगी. ऐसे में उसको डूबता देख दूसरी बच्ची ने भी नदी में छलांग लगा दी. फिर जब वह भी डूबने लगी तो तीसरी बच्ची भी दोनों को बचाने के इरादे नदी में कूद गई.
नदी में पानी गहरा था, जिसकी वजह से बच्चियां संभल नहीं पाईं और तीनों की डूबकर मौत हो गई. ये मामला मधेपुरा के गम्हरिया के बेलही गांव से सामने आया है, जहां नदी के किनारे ही ये तीनों बच्चियों खेल रही थीं. खेलते-खेलते ही उनकी गेंद नदी में चली गई थी, जिसे निकालने के लिए वह नदी में गईं और डूब गईं. जब तक बच्चियों के घर वालों को उनके बारे में पता लगा. तब तक बच्चियों की मौत हो चुकी थी.
एक को बचाने के लिए दोनों कूदीं
जब बच्चियां देर तक घर नहीं पहुंची. तब उनके घर वालों ने बच्चियों को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि वह खेलते समय अपनी गेंद लेने के लिए नदी में चली गई थीं. जब एक दोस्त नदी में गेंद लेने गई और डूब गई तो सहेली को बचाने के लिए एक के बाद दोनों लड़कियों ने नदी में छलांग लगा दी और तीनों ही नदी में डूब गईं. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और नाविकों की टीम मौके पर पहुंची.
तीनों को डॉक्टरों मे कर दिया मृत घोषित
पुलिस और नाविकों की मदद से नदी से बच्चियों को ढूंढ़ा गया और बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. बच्चियों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था. एक साथ गांव में तीन मौत से मातम पसरा हुआ है और तीनों बच्चियों की मौत से उनके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव