पीएम मोदी ने गोपालगंज को दी बड़ी सौगात, वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा
गोपालगंज: शहर के बीच से गुजरने वाले एनएच-27 पर बने बंजारी-हजियापुर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल इसका उद्घाटन किया। ई-उद्धाटन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से शहर के हजियापुर मोड़ के समीप एसपी आवास के सामने किया गया।
जानकारी के अनुसार, एनएच 27 पर बंजारी से हजियापुर तक 2.75 किलोमीटर लंबाई में बने इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर 184.9 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एएससी इंफ्रा कंपनी को सौंपी गई थी। कार्य की निर्धारित समय सीमा 31 अगस्त 2024 थी, मगर निर्माण कार्य करीब नौ माह की देरी से मई 2025 में जाकर पूरा हो सका।
इस मौके पर उद्धाटन कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को लेकर आम जनता के साथ एनडीए के नेताओं ने प्रयास किया। इसके बाद पीएम व पथ निर्माण मंत्री की तरफ से इसे बनाने की मंजूरी दी गई थी। एलिवेटेड कॉरिडोर काफी सुंदर दिख रहा है। इससे यातायात जाम की समस्या से सबसे अधिक राहत मिली है।
सांसद डाॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि एनएच 27 पर एलिवेटेड रोड का सपना करीब नौ साल बाद हकीकत में बदला है। शहरवासियों ने फ्लाईओवर निर्माण का विरोध करते हुए बंजारी से हजियापुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर की मांग की थी। इसके बाद इसे बनाने को लेकर काफी प्रयास किया गया। इसके बाद 2021 में निविदा जारी हुई और मार्च 2022 में निर्माण कार्य आरंभ किया गया, जो बनकर तैयार हो गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक कुसुम देवी, विधान परिषद के सदस्य राजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि, जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही सहित कई नेता मौजूद रहे।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'