बेगूसराय में हम नेता राकेश की हत्या, अपहरण के 5 दिन बाद गड्ढे से मिला शव
बेगूसराय: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल इलाके से अगवा हम नेता राकेश कुमार उर्फ विकास का शव 5 दिन बाद बेगूसराय और मुंगेर के सीमावर्ती इलाके के जफर नगर पंचायत के फूल मलिक दियारा से बरामद किया है. अपराधियों ने हत्या कर दियारा क्षेत्र में शव को 5 फीट गड्ढे में गाड़ दिया. हालांकि परिजनों ने काफी प्रयास के बाद शव को पहचाना. लाश की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि शनिवार रात को ही हत्या करने बाद दियारा क्षेत्र में 5 फीट के गड्ढे में गाड़ दिया गया था. आज सुबह तीन बजे हाथ बाहर निकला देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने मिट्टी में गाड़े गए लाश को बाहर निकाला.
मुंगेर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने सीता चरण दियारा में खेत में एक लाश गड़े होने की सूचना दी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जमीन के अंदर से एक हाथ बाहर निकला था. खोदकर शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ विकास के तौर पर हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. राकेश उर्फ विकास कुमार का शव लेकर परिजन गांव पहुंचे तभी गांव के लोगों की भीड़ काफी लग गई.
इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. इस दौरान परिजनों ने कहा कि अपराधी को पुलिस जल्द से जल्द पकड़ कर एनकाउंटर करे. बता दें कि साहेबपुर कमाल के संदलपुर गांव में 24 मई को शनिवार देर शाम 7:30 बजे हथियार के बल पर अपराधी डब्लू यादव ने विकास का अपहरण कर लिया था. फायरिंग करते हुए बदमाश उसे लेकर दियारा की ओर चले गए. उसी समय से पुलिस की कई टीम अलग-अलग जगह पर लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.
हम नेता के पिता इंद्रदेव साह ने इस मामले में डब्ल्यू यादव, उसकी सरपंच पत्नी सीता देवी, रोशन कुमार, उमा यादव, राजीव यादव, टीकर यादव, रॉबिन यादव, परशुराम कुमार, सतीश यादव, गौरव कुमार एवं उसकी मां रानी देवी को नामजद किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी संदलपुर के सरपंच सीता देवी एवं फुलमलिक निवासी रानी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है.
बुधवार को न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम जेसीबी के साथ संदलपुर गांव पहुंची. यहां मुख्य आरोपी डब्ल्यू यादव के घर की कुर्की-जब्ती की गई. इस दौरान जेसीबी से घर को तहस-नहस कर दिया है. अब सिर्फ घर का स्ट्रक्चर खड़ा है. बाकी सब कुछ पुलिस टीम ने निकाल लिया. हालांकि हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ विकास का शव गांव पहुंचने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?