विदेश में फिर भारतीयों की सुरक्षा पर सवाल, ईरान में तीन युवकों का अपहरण
भारत से बहुत लोग खाड़ी देशों में रोजगार की तलाश में जाते हैं. जो भारतीय खाड़ी देशों में रोजगार के लिए जाते हैं उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मामला हमारे देश के तीन युवकों का है. तीनों युवक पंजाब से हैं. युवकों के नाम जसपाल सिंह, हुसनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह है. जसपाल सिंह लंगरोया (एसबीएस नगर जिला) का रहने वाला है. हुसनप्रीत धूरी (संगरूर) का निवासी है. अमृतपाल सिंह होशियारपुर का है. बाताया जा रहा है कि तीनों ईरान में किडनैप हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों को पाकिस्तानी डोंकरों ने किडनैप किया.
परिवारों ने आरोप लगाया कि तीनों को होशियारपुर के एक ट्रैवल एजेंट ने काम के लिए वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वादा किया था. होशियारपुर के मॉडल टाउन थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, भागोवाल गांव के 23 वर्षीय अमृतपाल सिंह को इस महीने की शुरुआत में ईरान में किडनैप कर लिया गया. उसे एजेंटों द्वारा तय किए गए मार्ग से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने के कुछ ही दिनों बाद अगवा कर लिया गया.
अमृतपाल की मां ने क्या बताया?
अमृतपाल की मां गुरदीप कौर ने बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के बाद यहां एक कारखाने में काम कर रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्थानीय ट्रैवल एजेंट धीरज अटवाल और कमल अटवाल बहलाया- फुसलाया और उससे कहा कि वो उसे काम के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे. साथ ही उन्होंने उससे 18 लाख रुपये देने को कहा. उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने 26 अप्रैल को दिल्ली से सीधे ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने की बात कही.
बेटे ने रिश्तेदारों की मदद से 18 लाख रुपये जुटाए
अमृतपाल की मां ने बताया कि उनके बेटे ने रिश्तेदारों की मदद से 18 लाख रुपये जुटाए. इसके बाद दिल्ली में उन्हें एजेंट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की उड़ान रद्द कर दी गई है, इसलिए अब उनका बेटा अमृतपाल अब ईरान के रास्ते ऑस्ट्रेलिया जाएगा. मां ने बताया कि अमृतपाल और दो अन्य युवक धूरी (संगरूर) का हुसनप्रीत सिंह और लंगरोया (एसबीएस नगर जिला) के जसपाल सिंह उसी दिन ईरान के लिए रवाना हुए.
विदेश मंत्रालय ने ईरान के उच्च अधिकारियों से की बात
अमृतपाल की मां ने बताया कि दो मई को करीब 2.30 बजे अमृतपाल ने फोन करके बताया कि वह सुरक्षित ईरान पहुंच गया है, लेकिन एक घंटे बाद उसने फिर फोन करके बताया कि उसे और दो अन्य युवकों को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. वहीं इस मामले में विदेश मंत्रालय ने ईरान के उच्च अधिकारियों से बात की है.
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?