यरवदा जेल से फिर गिरफ्तारी, डॉ. अजय टावरे पर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का आरोप
पुणे पोर्श केस का आरोपी डॉक्टर अजय टावरे अब एक नए कांड में फंस गया है. अजय टावरे पर आरोप है कि वह किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चला रहा था. अजय टावरे को गुरुवार को पुणे पुलिस ने इस केस के सिलसिले में जेल से ही गिरफ्तार कर लिया गया. डॉ. अजय टावरे पोर्श केस में ही इस समय यरवदा जेल में बंद है. उसने ही 17 साल के नाबालिग लड़के को बचाने के लिए उसके ब्लड सैंपल के साथ छेड़छाड़ की थी. आरोप था कि इससे लिए उसे मोटी रकम दी गई थी.
DCP (क्राइम) निखिल पिंगले ने बताया कि गुरुवार को किडनी रैकेट केस में डॉ. अजय टावरे को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद आज ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. DCP ने बताया कि एक निजी अस्पताल रूबी हॉल क्लीनिक में 2022 किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चलाया जा रहा था. 2022 में डॉ. अजय टावरे क्षेत्रीय प्राधिकरण समिति के प्रमुख थे, जिन्होंने रूबी हॉल क्लीनिक में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी दी थी.
3 साल पहले का केस, अब हुई कार्रवाई
मई 2022 में पुलिस ने उसी वर्ष मार्च में किए गए प्रत्यारोपण के दौरान कदाचार के आरोपों के बाद रूबी हॉल क्लीनिक के प्रबंध ट्रस्टी और कर्मचारियों सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांचकर्ताओं के अनुसार, कोल्हापुर की एक महिला को एक पुरुष किडनी प्राप्तकर्ता की पत्नी के रूप में झूठ बोलने के लिए 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था. उसने अपनी किडनी एक युवती को दान कर दी, जबकि युवती की मां ने अपनी किडनी उस आदमी को दान कर दी.
यह एक अवैध जोड़ी अंग ट्रांसफर था. धोखाधड़ी कुछ दिनों बाद तब सामने आई, जब महिला ने पैसे के विवाद के बाद अपनी असली पहचान बताई. इसी किडनी रैकेट में अजय टावरे की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने डॉ. अजय टावरे पर मामला दर्ज किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यरवदा जेल में बंद है आरोपी डॉक्टर
डॉक्टर अजय टावरे इस समय पुणे की यरवदा जेल में बंद है. वह पुणे के ससून जनरल अस्पताल का पूर्व चिकित्सा अधीक्षक रह चुका है, लेकिन पुणे पोर्श केस में नाबालिग को बचाने में इसका भी बहुत बड़ा रोल था. घटना के बाद जब नाबालिग को पुलिस मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले गई तो इसने पैसे के लालच में नाबालिग का ब्लड सैंपल ही बदल दिया, जिससे उसकी मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि ही नहीं हुई, जबकि नाबालिग ने नशे में इंजीनियर युवक-युवती को टक्कर मारी थी.
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?