जमीन के लिए जहरीली साजिश: दही में जहर मिलाकर पति को मारने की कोशिश
बठिंडा: अपने पति के नाम वाली जमीन अपने नाम करवाने और सांझे घर में दीवार करवाकर बंटवारा करवाने के लिए एक कल्युगी महिला ने अपने ही पति को दही में जहर देकर उसे जान से मारने की कोशिश की। यह घटना जिले के बलियावाली थाने के अंतर्गत आते गांव दौलतपुरा का है।
दही खाते ही पति की हालत गंभीर हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे उपचाार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना बालियांवाली पुलिस ने पीड़ित पति का बयान दर्ज कर आरोपित पत्नी पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। फिलहाल आरोपित पत्नी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
थाना बालियांवाली पुलिस को शिकायत देकर गांव दौलतपुरा निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि करीब 18 साल पहले उसकी शादी आरोपित महिला किरणजीत कौर के साथ हुई थी और उनका एक बेटा भी है, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहती थी और पत्नी ने पहले तो अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में पंचायत के समझौते के चलते वह अपने ससुराल लौट आई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच लड़ाई के चलते वह कभी अपने माता-पिता के पास तो कभी ससुराल चली जाती थी।
पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि बीती 25 मई को जब खेत से काम करके घर लौटा, तो उसकी आरोपित पत्नी किरणजीत कौर ने उसे दही खाने को दिया, जिसमें से उसने थोड़ा दही खाया, लेकिन 5-7 मिनट बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उसके घर में रहते उसके भाई ने उसे भुच्चो मंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित के अनुसार आरोपित महिला किरणजीत कौर उसके नाम वाली सारी जमीन अपने नाम पर करवाना चाहती थी और सांझे घर के बीच में एक दीवार करवाकर दोनों भाईयों में बंटवारा करने का उस पर दबाव बना रही थी, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की।
थाना बलियावाली के प्रभारी इंस्पेक्टर बलतेज सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर आरोपित पत्नी किरणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपित महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद