एमपी में रेल हादसा: काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्री हुए घायल
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रेन हादसा हो गया. लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से गोरखपुर जा रही काशी एक्सप्रेस क्रमांक 15017 के जनरल कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया. धुआं देख यात्री घबरा गए. दरअसल पहिए के पास आग लगी थी. लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. इसके बाद अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग बुझाने शुरु किया. करीब 30 मिनट बाद आग बुझने के बाद ट्रेन मौके से रवाना हुई.
जनरल कोच के पहुए के पास लगी आग
जानकारी के मुताबिक, काशी एक्सप्रेस गाडी क्रमांक 15017 मंगलवार शाम करीब 5.14 बजे खंडवा स्टेशन पहुंची थी. कुछ ही समय में यहां से इटारसी की ओर रवाना हुई. यहां से करीब 38 किमी पर चारखेड़ा रेलवे ब्रिज के पास खंबा नंबर 602 पर पहुंची ही थी की घटना हो गई. जनरल कोच के नीचे पहिए के पास आग लग गई और धुआं निकलने लगा. यह देख ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए. ट्रेन के रुकने पर सभी नीचे उतर गए.
ट्रेन के ब्रेक जाम होने से हुई घटना
ट्रेन में सवार आरपीएफ हरदा के आरक्षक नरेंद्र खोट एवं रविंद्र रंगा ने ट्रेन में मौजूद अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया. इसके बाद 5.45 पर ट्रेन को रवाना किया गया. इस घटना से ट्रेन करीब 30 मिनट लेट हो गई. आरपीएफ हरदा के आरक्षक नरेंद्र खोट ने बताया, ''ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए थे, जिसकी वजह से उत्पन्न घर्षण से यह स्थिति निर्मित हुई थी. मरम्मत करने के बाद ट्रेन को हरदा की तरफ रवाना किया गया.''
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते