बुलडोजर एक्शन: अहमदाबाद के चंदोला लेक से हटेगा अतिक्रमण, पुलिस मुस्तैद
गुजरात के अहमदाबाद स्थित चंदोला लेक पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. इस बार करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को खाली कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्रवाई में 5000 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं. इसके लिए सभी घरों को खाली करा लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यह जानकारी डीसीपी रवि मोहन सैनी ने दी.
चंदोला लेक की जमीन पर कब्जा कर बनी झोपड़ियों में से पिछले दिनों अल-कायदा मॉड्यूल से संबंध रखने वाले चार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया गया था. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पुलिस ने यहां बसाई गई अवैध बस्ती को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी. 29 और 30 अप्रैल को हुई पहले चरण की कार्रवाई में करीब तीन हजार अवैध मकान गिराए गए थे. इसी बीच कुछ लोग गुजरात हाईकोर्ट चले गए थे.
दूसरे चरण में गिराए जाएंगे ढाई हजार घर
अब हाईकोर्ट से क्लीयरेंस मिलने के बाद पुलिस ने आज से दोबारा कार्रवाई शुरू की है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई दो से तीन दिन चल सकती है. इस दौरान ढाई हजार से अधिक घरों को गिराया जाना है. अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल के मुताबिक घरों को पहले ही खाली करा लिया गया है. बावजूद इसके मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों का दस्ता तैनात किया गया है.
पकड़े गए थे बांग्लादेशी नागरिक
उन्होंने बताया कि यहां अवैध रूप से झुग्गियों को बसाने का मुख्य आरोपी पठान है. 29 अप्रैल को पुलिस ने जब चंदोला झील में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया तो वह मौके से फरार हो गया था. हालांकि बाद में उसे राजस्थान में पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. यह सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं. यह सभी लोग झील के किनारे बनी बस्तियों में अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस ने इन झुग्गी झोपड़ियों के साथ यहां अवैध रूप से बने आलीशान फार्म हाउसों को भी ध्वस्त कर दिया था.
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद