जीजा-साली एक महीने से लापता: परिवार परेशान, पुलिस से लगाई गुहार
साहब मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए, बड़ी बदनामी हो रही है… एक युवक पुलिस से बार-बार यही गुहार लगा रहा था. उसने बताया कि मेरी पत्नी को मेरा जीजा ही लेकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने युवक को आश्वासन दिया है कि जल्द ही पत्नी को ढूंढ लिया जाएगा. ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है.अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी जोया कस्बे के एक युवती से हुई. शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अच्छे से रह रहे थे. दोनों को दो बेटियां भी हुईं. इसी दौरान युवक अपने ससुराल भी आता-जाता रहता था. ससुराल में युवक और साली में काफी मजाक होता था. फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं. युवक का साली से इश्क हो गया.
11 महीने पहले हुई थी साली की शादी
इसी बीच, साली की शादी घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दी. 11 महीने पहले साली शादी करके ससुराल में रहने लगी. लेकिन जीजा और साली फोन पर बातें करते रहते थे. इसी बीच, मार्च में जीजा अपनी शादीशुदा साली को लेकर फरार हो गया. पति ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है. फरार युवती के पिता ने भी पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है.
दोनों के ही घरवाले मायूस
इस घटना से दोनों के ही घरवालों में मायूसी छाई हुई है. गांववालों को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों शादीशुदा होते हुए भी ऐसा करेंगे. युवक दो बेटियों का पिता है, फिर भी उसने ऐसी हरकत की. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी बार-बार यही कह रही है कि उसके पति और बहन दोनों ने ही उसके साथ विश्वासघात किया. जिस बहन को उसने इतना प्यार किया, उसकी गंदी नजर उसके पति पर थी. अब वह किसके सहारे अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण करेगी. चूंकि ये घटना मार्च की ही है और अबतक दोनों का कोई पता नहीं चला है, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दोनों के ही घरवाले परेशान हैं.
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना