सीमा पर लापरवाही या साजिश? पाक से आई आग ने 150 एकड़ फसल कर दी खाक
पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट में कई किसानों के खेत में आग लगती रही और वह बस देखते रह गए, लेकिन कुछ नहीं कर पाए. क्योंकि उनके खेत पंजाब की सीमा पर बॉर्डर फेंसिंग के पार हैं. ऐसे में जब पाकिस्तान के किसानों ने अपने खेतों में काम करना शुरू किया और पाकिस्तानी खेतों में आग लगी तो ये आग भारतीय किसानों के खेतों तक पहुंच गई. फिर भारतीय किसानों के खेत जलते रहे, लेकिन किसान बेबस होकर देखते रहे. ये घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है.
दरअसल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार काफी सख्त नजर आ रही है और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में हमले के बाद से BSF के जवानों ने फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए हैं. ऐसे में जिन भारतीय किसानों के खेत फेंसिंग के गेट के उस पार है. उन किसानों की पाकिस्तानी खेतों से आई आग ने 150 एकड़ नाड़ जलाकर राख कर दी.
पाकिस्तानी किसानों की शरारत
गेट के उस पार खेतों में आग लग रही थी, लेकिन किसान गेट के इस पार थे. इसलिए वह कुछ नहीं कर पाए. क्योंकि BSF ने किसानों के उस पर जाने पर पाबंदी लगा दी थी. किसनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय पाकिस्तानी खेतों से आग आई और भारतीय किसानों की 150 एकड़ में तूड़ी बनाने के लिए पड़ी नाड़ जलाकर राख कर दी. भारतीय किसानों ने इसे पाकिस्तानी किसानों की शरारत बताई.
किसानों को 20 लाख नुकसान हुआ
150 एकड़ नाड़ जलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ. उन्होंने बताया कि खेत में 9 ट्यूबवेल पड़ी थी. 9 ट्यूबवेल जलने से तकरीबन 20 लाख रुपये का नुकसान भारतीय किसानों को हुआ. इसके साथ ही खेत में बिजली की तारें भी थीं. वह भी जल गईं, जिस समय ये आग खेतों में लगी. उस समय तेज हवा चल रही थी, जिस वजह से ये आग तेजी से खेतों में फैलती चली गई और किसान फेंसिंग पर लगे गेट के इस पार खड़े बेबस और लाचार होकर देखते रह गए. इससे उन्हें लाखों का नुकसान भी झेलना पड़ा.
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात