17 किमी लंबे रूट पर मेट्रो कोच का जल्द होगा ट्रायल रन
गांधी नगर मेट्रो डिपो से 17 किलोमीटर दूर रेडिसन चौराह तक मेट्रो कोच के ट्रायल रन का रास्ता साफ हो चुका है। इस रूट पर आखिरी स्पान मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने रख दिया है। दरअसल इस रूट पर पटरियां बिछाने के काम भी 80 प्रतिशत हो चुका है, लेकिन सुपर काॅरिडोर पर रेलवे ब्रिज के समीप मेट्रो ट्रैक का एक सेगमेंट में स्पान छूटा हुआ था।
यह आखिरी स्पान भी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य की मौजूदगी में रख दिया गया। अब उस पर ट्रैक, सिग्नल का काम शुरू होगा। इस कवायद के बाद मेट्रो कोच का ट्रायल रन 17 किलोमीटर लंबाई में हो सकेगा। अफसरों ने छह माह का लक्ष्य इस हिस्से तक ट्रायल रन के लिए रखा है।
एमडी चैतन्य ने मेट्रो डिपो, स्टेशन का दौरा किया और अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कुर्मेडी स्टेशन पर सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव होगा, क्योंकि इस स्टेशन से बस स्टेशन भी जुड़ा रहेगा। यहां यात्रियों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं जुटाना होगी।
उन्होंने तय समय में प्रोजेक्ट से जुड़े सारे कामों को करने के लिए कहा है। मेट्रो के छह किलोमीटर हिस्से में ट्रेन का संचालन कम शुरू होगा। इस बारे में अभी कुछ भी तय नहीं हो पाया है, हालांकि इस हिस्से का टिकट तय हो चुका है, लेकिन शहरवासियों को ट्रेन के सफर में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छह किलोमीटर का ट्रायल रन डेढ़ साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव