तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ सकता है असर
गर्मी के माैसम में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा खाई जाती है तो वो तरबूज ही है। दरअसल, इस मौसम में पानी से भरपूर फलों और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। अगर फलों की बात करें तो तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी की मात्रा होती है। ये फल न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है और थकान को भी दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद कुछ चीजें तुरंत खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है? अगर नहीं, ताे आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि तरबूज खाने के बाद हमें क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-
पानी
तरबूज में पहले से ही बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है। ऐसे में तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीना डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इससे पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर बहुत प्यास लग रही हो तो तरबूज खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पिएं।
अंडा
तरबूज की तासीर जहां ठंडी होती है, वहीं अंडा गर्म तासीर का हाेता है। ऐसे में तरबूज खाने के बाद भूल से भी अंडा नहीं खाना चाहिए। ये दोनों कॉम्बिनेशन मिलकर ब्लोटिंग और कब्ज की वजह बन सकते हैं। दोनों ही एक दूसरे को पचने से रोकते हैं।
दूध
तरबूज खाने के बाद दूध या दूध से बनी चीजाें को खाने से शरीर में विषैले तत्व बन सकते हैं। इससे उल्टी, दस्त या त्वचा पर एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए तरबूज खाने के बाद दूध या दूध से बनी मिठाइयों से बचें।
खट्टी चीजें
तरबूज के साथ या तुरंत बाद में खट्टी चीजें खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है। यह डाइजेशन को बिगाड़ सकती है। आपको पेट दर्द या जलन की समस्या हो सकती है। तरबूज के बाद कोई भी खट्टी चीज जैसे अचार, नींबू पानी या इमली बिल्कुल न खाएं।
प्रोटीन से भरपूर चीजें
तरबूज खाने के बाद हाई प्रोटीन फूड्स को नजरअंदाज करना ही बेहतर माना जाता है। तरबूज में विटामिन और रफेज होने के साथ इसमें स्टार्च की भी थोड़ी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चीजें पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
शराब
अगर आप तरबूज खाने से पहले या बाद में शराब पीने की सोच रहे हैं तो ये गलती भूल से भी न करें। ये दोनों शरीर पर अलग-अलग तरीके से असर करते हैं। इससे लिवर पर दबाव बढ़ सकता है। आपको उल्टी, चक्कर आना और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द