तेंदुए के बेहद पास पहुंचे सूर्यकुमार और पत्नी, कैमरे में कैद हुआ अनोखा लम्हा
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का तेंदुए से सामना हुआ है. ऐसा जयपुर में हुआ. दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले IPL मैच को लेकर जयपुर में है, जहां उसे 1 मई को राजस्थान रॉयल्स की चुनौती का सामना करना है. मगर उस मुकाबले से सूर्यकुमार यादव, पत्नी के साथ घूमने निकले और इसी दौरान उनका सामना तेंदुए से हुआ. तेंदुए के साथ सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी की मुलाकात का वीडियो भी सामने आ गया है, जो वाकई रोमांचिंत करता है.
तेंदुए से सूर्यकुमार यादव का सामना!
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी को घूमते हुए तेंदुआ बीच सड़क पर नहीं मिला. बल्कि, तेंदए के साथ इन दोनों का एनकाउंडर तब हुआ जब ये उसके इलाके में यानी कि झलाना लेपर्ड सफारी घूमने पहुंचे. उन्होंने वहां तेंदुए का जबरदस्त मूवमेंट देखा. उन्होंने उसे पानी पीते हुए सूट किया. उसकी चाल को फिल्माया. उसे आराम करते हुए भी सूट किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया.
SKY ने खूब किया ये मुश्किल काम
किसी भी जंगली जानवर को इतने करीब से देखना, उसे कैमरे में कैद करना, मुश्किल भरा काम है. इस काम में खतरा है. क्योंकि कई बार जंगली जानवर ऐसा करने से चिढ़कर हमला बोल देते है. मगर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी ने जिस तरह से बिना लेपर्ड को परेशान किए उसकी तस्वीरों को कैमरे में कैद किया, उसका वीडियो बनाया, वो अपने आप में काबिलेतारीफ रहा.
अगले मैच के लिए तैयार सूर्यकुमार यादव
लेपर्ड सफारी घूमकर सूर्यकुमार यादव ने खुद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए तरोताजा कर लिया है. अब उनके सामने 1 मई के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने का चैलेंज होगा. फिलहाल वो मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार यादव 10 पारियों में 61 की औसत से अब तक 427 रन बना चुके हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में बने हैं. मुंबई इंडियंस IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में मजबत स्थिति में है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेज ब्राइट हैं.
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द