लकड़ी व्यापारी पर हैवानियत, 40 हजार की उधारी को लेकर बांधकर की गई मारपीट
बिहार के मुजफ्फरपुर से लकड़ी कारोबारी को फैक्ट्री में हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. दरअसल, उप प्रमुख के पति ने संजय साहनी नाम के युवक को लकड़ी खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी संजय ने पैसे नहीं लौटाए थे. इसी बात से गुस्सा होकर उप प्रमुख के पति ने संजय की हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़ित की शिकायत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की उप प्रमुख रिंकू कुशवाहा के पति शशि कुमार उर्फ खलीफा ने संजय सहनी को लकड़ी खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए थे. लकड़ी खरीदने के लिए दिए पैसे वापस नहीं करने पर उप प्रमुख के पति शशि ने युवक की अपनी फैक्ट्री में रस्सी से हाथ पैर बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर दी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे संजय को वहां से छुड़ाकरभगा दिया था.
पीड़ित से छीने 50 हजार
पीड़ित संजय का आरोप है कि इस दौरान शशि ने उससे 50 हजार रुपये, मोबाइल और चैन भी छीन ली. घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर किया गया. यह पूरी घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है. हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने का एक वीडियो भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पीलिंग फैक्ट्री में युवक की हाथ-पैर बांधकर पिटाई
इस वायरल वीडियो में उप प्रमुख का पति शशि कुमार संजय को पीलिंग फैक्ट्री में पीटता हुआ नजर आ रहा है.घटना के बाद शशि कुमार के खिलाफ पीड़ित ने मोतीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. मोतीपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि, इस पूरी घटना को उप प्रमुख के पति ने बदनाम करने की साजिश बताया है.
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात