लक्जरी कारों के शौकीन हैं शुभमन
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल आजकल आईपीएल में गुजरात किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन ने भारतीय टीम में आने के बाद तेजी से सफलता की सीडियां चढ़ी हैं। शुभमन अपनी शानदार बल्लेबाज के साथ ही आलिशान जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। वह तेज रफ्तार वाली लक्जरी कारों के भी शौकीन हैं। इसी कारण उनके पास एक से बढ़कर एक कारें हैं। इस बल्लेबाज ने हाल में ही एक और लग्ज री कार रेंज रोवर वेलार खरीदी है जिससे अब उनके कलेक्शलन में एक और कार जुड़ गयी है। इस नई रेंज रोवर वेलार की कीमत तकरीबन 80 लाख रुपये है। इसमें एक मजबूत 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड फोर-सिलेंडर इंजन है, जो लगभग 247 हॉर्सपावर की प्रभावशाली शक्ति उत्पन्न करता है। यह एसयूवी आराम और प्रदर्शन का एक संतुलित मिश्रण प्रदान करती है, जो इसे शहर की ड्राइव और लंबी यात्राओं दोनों के लिए एक आदर्श वाहन बनाती है।
शुभमन को कई बार उनकी मर्सिडीज-बेंज ई 350 में देखा गया है, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख से 93 लाख रुपये के बीच है। इस अल्ट्रा-लग्जजरी कार में 3.0-लीटर वी 6 इंजन है, जो अधिकतम 255 हॉर्सपावर की ताकत और 370 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। यह लग्जमरी कार अपने स्थिर ड्राइविंग अनुभव, प्रीमियम फीचर्स और विशाल केबिन के लिए जानी जाती है। इसे अलावा उनके पास महिंद्रा थार भी है जो उन्हें कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने शानदार प्रदर्शन के लिए उपहार में दी थी। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन वाली इस कार की कीमत 10.55 लाख रुपये से 16.78 लाख रुपये है।
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य