पंजाब कांग्रेस के भीतर गुटबाजी: हाईकमान के प्रयासों के बावजूद क्या हालात सुधरेंगे?
पंजाब के लुधियाना (पश्चिम) में उपचुनाव आने वाले दिनों में होने जा रहा है. यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने के आसार हैं. वहीं कांग्रेस ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंजाब कांग्रेस ने ‘जोड़ेगा ब्लॉक जीतेगी कांग्रेस’ अभियान शुरू किया है.
इस अभियान के तहत आज सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की गई, जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए.
दूसरी तरफ एक और रैली हुई. यह रैली कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के बेटे राणा इंद्र प्रताप सिंह ने की. इन्होंने 2022 के चुनाव में सुल्तानपुर लोधी से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.
सामने आई कांग्रेस की फूट
हाल ही में राणा गुरजीत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ आवाज उठाई थी. इसके बाद मामला हाईकमान तक पहुंचा था. हालांकि, पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने भी मीडिया में सफाई देते हुए कहा था कि अध्यक्ष के खिलाफ कोई बगावत नहीं है, बल्कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है. उन्होंने अगले चुनाव में जीत का दावा भी किया था.
2022 में भी हुई थी बगावत
विधानसभा चुनाव के दौरान राणा गुरजीत सिंह चाहते थे कि उनका बेटा सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़े, जबकि कांग्रेस ने एक परिवार, एक टिकट की नीति अपनाई. इसके तहत राणा गुरजीत को तो टिकट मिल गया, लेकिन उनके बेटे राणा इंद्र प्रताप को टिकट नहीं मिला.
राणा इंदर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और सुलतानपुर लोधी से कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर विधानसभा पहुंचे. आज की रैली को भी बगावत के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, इस रैली में राणा गुरजीत सिंह की तस्वीर नहीं लगाई गई, लेकिन एक ही शहर में एक ही समय पर दो रैलियां होना कहीं ना कहीं कांग्रेस के अंदर चल रही उथल-पुथल को उजागर करता है.
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट