गाजीपुर में तीन मासूम बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी महिला का प्रेमी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सात महीने पहले एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों को जहर देकर भाग गई थी. अगले दिन उसके पति ने तीनों बेटियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक बेटी की मौत हो गई थी. अब इस केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आरोपी महिला के फरार प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था.
मामला जखनिया थानाक्षेत्र का है. दिल दहला देने वाली ये घटना 30 अगस्त 2024 की है. चाय-पान की दुकान चलाने वाली अन्नू देवी ने अपने प्रेमी पिंटू सिंह के कहने पर अपने तीन बच्चों – मधु (5 वर्ष), रितु (4 वर्ष) और जागृति (ढाई वर्ष) को रोटी में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिला दी. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. अगली सुबह बच्चों के पिता चेतन गोंड को घर में चूहे मारने की दवा का खाली पैकेट मिला और बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी.
मां को फौरन गिरफ्तार किया था
चेतन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रितु ने दम तोड़ दिया. अन्य दो बच्चियों का इलाज चला. पुलिस ने कुछ दिनों बाद अन्नू देवी को दुल्लापुर थाना क्षेत्र के अलमारी रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
बच्चियों के पिता ने बताया था- अन्नू तीनों बेटियों को लेकर मायके चली जाती थी. इसे लेकर कई बार दोनों परिवारों को बीच में पंचायत भी हुई. महिला ने तब स्वीकार किया कि अब वह कभी बिना बताए अपने मायके नहीं जाएगी. लेकिन 30 अगस्त को उसने यह कांड किया फिर प्रेमी के साथ भाग गई थी.
लंबे समय से फरार था महिला का प्रेमी
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पिंटू सिंह लंबे समय से फरार था. सोमवार को उसे दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग से धर दबोचा गया. पिंटू सिंह औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नौगांव का निवासी है. पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है. इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था.
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका