रोहित शर्मा की IPL 2025 में धीमी शुरुआत, KKR पर जीत के बाद सामने आया दिलचस्प वीडियो
Rohit Sharma: एक ओर जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पिछले सीजन अपने कप्तान केएल राहुल को शर्मनाक हार के बाद सरेआम झाड़ लगाते दिखाई दिए थे तो दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लेकर समय-समय पर टीम मैनेजमेंट के तीखे व्यवहार की खबरें कई बार सुर्खियों में रहीं। इस बीच कुछ ऐसे भी टीम मालिक हैं, जिनका रिश्ता हार-जीत और प्रदर्शन से परे है। इसका एक ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा KKR पर जीत के बाद मिले। इनके बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
अश्वनी कुमार की गेंदबाजी ने कोलकाता को हराया
मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अश्वनी कुमार की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स को आसानी से हरा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर फेल रहे। वह 12 गेंदों में एक छक्का की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट होने वाले हिटमैन के बल्ले से इस सीजन हुए 3 मैचों में बड़ा स्कोर नहीं देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे। तो दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से 3 मैचों में उनके नाम सिर्फ 21 रन ही हैं।
नीता अंबानी शांति से सुनती रहीं
मैच के बाद जब रोहित शर्मा और नीता अंबानी बात कर रहे थे तो अधिकतर समय हिटमैन ही बोल रहे थे, जबकि मुंबई की मालकिन सुन रही थीं। इसके बाद वे पास में ही खड़े विपक्षी टीम के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर की ओर मुड़ जाती हैं, जबकि रोहित शर्मा भी दूसरी ओर निकल जाते हैं। यही तो मुंबई इंडियंस का अद्भुत क्लास है। उन्हें पता है कि अपने खिलाड़ी के साथ किस तरह से व्यवहार करना चाहिए। महान सचिन तेंदुलकर आज भी टीम के मेंटॉर हैं, जबकि 2013 से IPL नहीं खेले।
पोलार्ड और मलिंगा की कोचिंग से टीम में मजबूती
कायरन पोलार्ड संन्यास के बाद कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं तो लसिथ मलिंगा भी अहम रोल में हैं। कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच हैं और मलिंगा बॉलिंग कोच हैं। यही वजह है कि मुंबई को खिलाड़ियों की टीम कहा जाता है। इस टीम के मैनेजमेंट की हर कोई तारीफ करता है। मैच में हार हो या जीत, कभी वे खिलाड़ी के प्रति अनादर की भावना नहीं दिखाते। खैर, इस जीत के साथ ही मुंबई का खाता खुल गया है और अब वह IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका