मुंबई में गुड़ी पड़वा के मौके पर शोभा यात्रा में हंगामा, दो युवकों की पिटाई, पुलिस ने किया कड़ा सुरक्षा इंतजाम
महाराष्ट्र के नागपुर में दंगे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब मुंबई में बड़ा बवाल हो गया है. यहां समुदाय विशेष के लोगों ने गुड़ी पड़वा के जुलूस में जा रहे दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी है. घटना रविवार की दोपहर मुंबई में मलाड के पठानवाड़ी का है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया है.
उधर, मामला गहराते देख कुरार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस वायरल वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में दबिश देने में जुटी है. बता दें कि मलाड इलाके में रविवार को नवरात्रि के पहले दिन गुडी पड़वा के अवसर पर शोभा यात्रा निकल रही थी.
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
इस शोभा यात्रा में शामिल बजरंग दल के दो सदस्य किसी कारणवश पीछे छूट गए और भगवा ध्वज लेकर ऑटो में सवार होकर जा रहे थे. जैसे ही ऑटो पठानवाड़ी पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने ऑटो रोक लिया और झगड़े शुरू कर दिए. इतने में मुहल्ले से काफी लोग मौके पर पहुंच गए और भगवा ध्वज लेकर जा रहे दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की. आरोपियों ने खुद ही इस घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया.
हिंदू संगठनों ने काटा बवाल
देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा. इसे देखकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भगवा ध्वज लिए दो लड़के भीड़ से घिरे हैं और लोग उनकी पिटाई कर रहे हैं. इसे देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुरार थाने पहुंच कर हंगामा काटा है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो दिन का समय मांगा है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कराई जा रही है.
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द