1 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले
भोपाल: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम बदल सकता है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन में दिन का तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में भी तापमान कम रहेगा। सोमवार 31 मार्च को दिन में मौसम बदलेगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन तेज गर्मी की संभावना नहीं है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, बड़वानी, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में ओलावृष्टि हो सकती है। बुधवार 2 अप्रैल को छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, मंडला, हरदा और सिवनी में ओलावृष्टि संभव है।
भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, सीधी, सतना, सीहोर, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'