सौरभ राजपूत हत्याकांड: इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का फेक वीडियो हुआ वायरल, पुलिस की कार्रवाई तेज
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में मुस्कान और साहिल के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने मुस्कान और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का एक डिप फेक वीडियो वायरल कर दिया है. इंस्टाग्राम पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी और मुस्कान का फेक वीडियो तेजी से फैल रहा है. इस पर अब पुलिस एक्शन में आ गई है.
प्रियांशु नाम के व्यक्ति के हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी और मुस्कान को रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है. साथ ही नीला ड्रम और दो कट्टा सीमेंट भी नजर आ रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने इस पोस्ट को लेकर अब कार्रवाई का मन बना लिया है. इस मामले में पुलिस ने थाना ब्रह्मपुरी में प्रियांशु नाम के इंस्टाग्राम हैंडलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, और अब उसकी तलाश की जा रही है.
आपको बता दें कि सौरभ हत्याकांड मामले में कई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें अब डीप फेक वीडियो भी शामिल हो गए हैं. गौरतलब है कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने वाली है. बता दें कि मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था. इस जघन्य हत्याकांड के बाद से ही सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर तरह-तरह के रील वायरल हो रहे हैं.
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'