शाहिद कपूर के साथ काम करने पर ईशान खट्टर का विचार, कहा-यह एक नई और रोमांचक अनुभव होगा
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर के लिए अपने भाई और एक्टर शाहिद कपूर के साथ काम करने का विचार बेहद उत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शाहिद के साथ कैमरे के सामने आने का मौका मिला, तो वह बेहद खास होगा।
ईशान ने बताया, “इस इंडस्ट्री और इस काम की खूबसूरत बात यह है कि आपको कभी नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है, यह अनिश्चित है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसे लोग हैं जो अपनी सहज भावना पर बहुत भरोसा करते हैं।”
ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है हम दोनों भाई एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मेरा मतलब है, वह मेरे बड़े भाई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच आपसी सम्मान है और हम एक-दूसरे को अपने करियर में जगह और पूरी आजादी देते हैं।”
ईशान ने कहा, “अगर हमें साथ काम करने का मौका मिला, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत खास पल होगा और हम इसे दर्शकों के लिए भी उतना ही या उससे ज्यादा खास बनाना चाहेंगे।”
ईशान ने 2005 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार स्क्रीन पर मौजूदगी दर्ज कराई थी।
उन्होंने आगे कहा, “जहां तक कहानी की बात है, यह किसी भी जोनर की हो सकती है, मुझे लगता है मैं अपने किरदार में पूरी तरह डूब कर काम करने को तत्पर रहूंगा।”
बता दें कि ईशान “द रॉयल्स” की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।
टीजर के अनुसार, ईशान मोरपुर के शाही सिंहासन के करिश्माई उत्तराधिकारी अविराज सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह भूमि के किरदार सोफिया कनमनी शेखर से मिलते हैं, जो एक प्रेरित और सीधी-सादी सीईओ है।
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें