गांव की जमीन बताकर कमर्शियल प्लॉटों को बेच दिया, इस गड़बड़ी से सरकार को लगा 13 करोड़ का नुकसान
इंदौर: एमपी के इंदौर शहर में बायपास पर एक कॉलोनी के नौ व्यावसायिक भूखंडों को गांव का स्थान बताकर रजिस्ट्री करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसमें कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रजिस्ट्री करने से पहले सब रजिस्ट्रार को स्थान देखना होता है, लेकिन यहां इसकी अनदेखी की गई। बड़ी रजिस्ट्री होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ध्यान नहीं दिया? इस अनियमितता के कारण सरकार को 13 करोड़ का राजस्व नुकसान हुआ है।
13 करोड़ रुपये का नुकसान
सरकार की मंशा है कि इंदौर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3077 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करे। फरवरी तक सरकारी कमाई का आंकड़ा 2100 करोड़ तक ही पहुंचा है। अब और अधिक राजस्व वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच ढक्क्न वाला कुआं के कार्यालय की अनियमितता सामने आई, जिसमें जिम्मेदारों ने सरकार को 13 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। यह अनियमितता बायपास स्थित डीएलएफ गार्डन सिटी कॉलोनी के नौ व्यावसायिक भूखंडों की रजिस्ट्री में हुई, जिसके लिए गांव की जमीन बताकर दस्तावेज तैयार किए गए थे। मामले की जांच शुरू हो गई है, जिसमें प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी सामने आ रहा है कि सांवेर की रजिस्ट्री इंदौर में करने की क्या जरूरत थी, जबकि वहां भी कार्यालय है। उप पंजीयक ने रजिस्ट्री करने से पहले लोकेशन क्यों नहीं देखी? यह सभी बिंदु अफसरों की भूमिका पर संदेह पैदा कर रहे हैं। इस विषय पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।
हर सप्ताह होती है समीक्षा
स्टॉप आईजी हर सप्ताह राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें सभी जिलों के मुख्य अफसरों से बात की जाती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि बायपास के व्यावसायिक भूखंडों की महंगी रजिस्ट्री को लेकर इंदौर के वरिष्ठ अफसरों ने क्या समीक्षा की और अगर नहीं की तो क्यों नहीं की? रजिस्ट्री हुए पांच महीने हो गए, लेकिन उन्होंने इसकी जांच कर इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? वरिष्ठ अफसर ने भी बड़ी रजिस्ट्री पर नजर नहीं रखी।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट