SRH ने IPL 2025 के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, इंग्लैंड का घातक गेंदबाज हुआ बाहर
Wiaan Mulder: IPL 2025 शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने स्क्वाड में बदलाव कर दिया है. इंग्लैंड के ब्राइडन कार्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह SRH ने वियान मुल्डर को अपनी टीम में शामिल किया है. मुल्डर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैं और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. वियान मुल्डर को अगला सीजन खेलने के लिए 75 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी.
रिप्लेसमेंट के रूप में वियान मुल्डर
आपको बता दें कि ब्राइडन कार्स को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट के दौरान चोट आई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके पैर का अंगूठा चोटिल हो गया था, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. इससे पहले उन्हें भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के समय भी मुश्किल का सामना करते देखा गया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी वो अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने 7 ओवरों में ही 69 रन लुटा दिए थे.
SRH ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्राइडन कार्स को 1 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. ब्राइडन कार्स का T20 रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है. एक गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए. उन्होंने अब तक अपने T20 करियर में 53 विकेट लेने के साथ-साथ 783 रन भी बनाए हैं, जिनमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. ऐसे में यह SRH के लिए बहुत बड़ा झटका कहा जा सकता है. मगर वियान मुल्डर के आने से सनराइजर्स हैदराबाद टीम को फायदा ही होगा. क्योंकि उनका T20 रिकॉर्ड ब्राइडन कार्स से बहुत बेहतर है. उन्होंने अब तक अपने T20 करियर में 2,172 रन बनाए हैं, जिनमें 12 फिफ्टी शामिल हैं. वहीं दायें हाथ से तेज गेंदबाजी करते हुए वो T20 क्रिकेट में 67 विकेट भी चटका चुके हैं.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है