गोरखपुर में पाकिस्तान और चीन नागरिकों के छिपे होने की सूचना, प्रशासन में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर Gorakhpur में पाकिस्तान Pakistan और चीनी नागरिकों Chinese के छिपे होने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एक इंजीनियर द्वारा डीएम को पत्र लिखकर यह दावा किया गया कि कुछ फ्लैटों में संदिग्ध लोग रह रहे हैं, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। पत्र के आधार पर एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच LIU को सौंप दी है।
पेशे से इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि गोरखपुर के पॉश इलाके सहारा स्टेट के चार फ्लैटों में संदिग्ध विदेशी नागरिक रह रहे हैं। इनमें पाकिस्तान और चीन के नागरिक भी शामिल है, जो अपनी पहचान छुपा कर इलाकों में बसे हुए हैं। और यहां से अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। अभिषेक त्रिपाठी ने यह दावा किया है कि फ्लैटों में रात के समय दो रूसी महिलाएं भी आती हैं, यहां ड्रग्स का सेवन और तस्करी की जाती है।
पत्र में यह भी बताया गया है कि एक व्यक्ति अपनी कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखता है और खुद को पुलिसकर्मी बता लोगों को भ्रमित भी करता है। शक है कि इसी की शह पर पाकिस्तान और चीनी नागरिक यहां छुपे हुए हैं। और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। दिन भर तो यह बिल्कुल दिखाई नहीं देते, लेकिन रात होते ही फ्लैट में गतिविधियां बढ़ जाती है।
देखने से यह महसूस होता है कि यहां देह व्यापार का भी धंधा संचालित हो रहा है। इंजीनियर द्वारा एक फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि लगता है सब कुछ फिल्मी रूप से चल रहा है। इस सूचना के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इसकी जांच सीओ, एलआईयू को सौंपी है।
इस बारे में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि पत्र के आधार पर मामले की जांच सीओ एलआईयू को सौंप गई है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। और फ्लैट में रहने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद