15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी
पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब 15 साल पुरानी गाड़ी के चलाने की इजाजत नहीं है तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी। दरअसल, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना हैं, जिसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है क्योंकि वह ज़्यादा धुंआ फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती है, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर एनडीए की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? 20 सालों की नीतीश सरकार ने बिहार के हर गली-हर टोला-हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है। उन्होंने लिखा कि नीतीश-बीजेपी सरकार ने 20 सालों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया है। अब यह सरकार बिहार के लोगों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना बहुत जरुरी है।
राजद नेता तेजस्वी ने आगे लिखा-बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-एनडीए की सरकार को हटाकर नई सोच, नए विजन, नए जोश और नई दिशा वाली युवा और नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है और नया बिहार बनाना है। तेजस्वी यादव सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर वे आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा भी जारी करते रहे हैं।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका