बिहार में कौए की अचानक मौतों पर अलर्ट, क्या यह बीमारी फैल रही है?
बिहार: जहानाबाद में कई कौओं के मृत पाए जाने के बाद इलाके में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है. इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट में कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण बताई जा रही है. बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने जरूरी एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं. जिलाधिकारी का कहना है कि डरने की कोई जरूरत नहीं है.
जहानाबाद जिले की पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में कौओं के मृत पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. मरे हुए कौओं को जांच के लिए कोलकाता की एक लैब में भेजा गया था, जहां उनके मरने की वजह एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण सामने आई है. यह वायरस इस बात की पुष्टि करता है कि कौए बर्ड फ्लू से संक्रमित थे, जिससे उनकी मौत हो गई है. मामले की जानकारी देते हुए जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि मेडिकल जांच में कौओं की मौत को पुष्टि वर्ड फ्लू के कारण हुई है.
बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि
उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में कुछ कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण हुई है. नमूने कोलकाता की एक लैब में भेजे गए थे, जहां ये बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए. DM ने बताया कि अब संबंधित विभाग ने उस स्थान के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोर्टरी फार्म से नमूने इकट्ठा करना शुरू कर दिए है. आगे डीएम कहते थे कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
एहतियात बरत रहा विभाग
संबंधित विभाग के अधिकारी मामले में जरूरी एहतियाती कदम उठा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को अभी तक बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित नहीं किया गया है. बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं.
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर