सास-बहू के शराब पर विवाद ने किया परिवार को तबाह, आग से एक की जान गई
झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, सास और बहू के बीच शराब लेकर झगड़ा हो गया. इससे नाराज होकर सास ने बहू और खुद को एक कमरे में बंद करके आग लगा ली. आग में झुलसने के बाद दोनों गंभीर रुप से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. वहीं इलाज के दौरान सास की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, दुमका जिला के काठीकुंड थाना अंतर्गत बड़ा भुईभंगा गांव की रहने वाली अधेड़ उम्र की सास रानी पहाड़िन और उनकी बहू सुंदरी देवी के बीच मंगलवार की शाम शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, सास रानी पहाड़िन शराब के नशे में थी और उसे उसकी बहू सुंदरी देवी शराब पीने से रोक रही थी. इसी दौरान सास और बहू के बीच विवाद शुरू हो और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ा की सास रानी ने खुद को और अपनी बहू सुंदरी देवी को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और कमरे में आग लगा ली.
सास की हो गई मौत
इस घटना में सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए दुमका जिला के ही फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सास रानी पहाड़िन की मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से झुलसी बहू जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक सास के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. घटना के वक्त मृतक सास के तीनों बेटे घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गए हुए थे. मामले की जानकारी मृतक के बेटों को भी दे दी गई है. पूरे मामले में काठीकुंड थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.
रांची में भी आग से जलकर एक की मौत
दुमका जिले की घटना से पहले झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत के डिबाडीह गांव के रहने वाले लगभग 45 साल के रंजीत साहू और उनकी लगभग 40 साल की पत्नी मीना देवी की घर मे भीषण आग लगने से मौत हो गई थी.
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'