पाकिस्तान की सेना का अजीब बयान: नाच-गाने से भारत को धमकाने की कोशिश
पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट के छह साल पूरे हुए. इस अवसर पर उसने एक गाना रिलीज किया. ऐसा करके वह भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश करता नजर आया. हालांकि, पाकिस्तानी सेना की इस हरकत से उसके ही देश के लोग प्रभावित होते नजर नहीं आए. उन्होंने कहा कि सेना को ऐसे मैसेज जारी करने से पहले सोचना चाहिए था. सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी सेना के इस गाने का मजाक उड़ाया जा रहा है.
पाकिस्तानी सेना के गाने में क्या है ?
पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार को गाना जारी किया गया. इसके बोल हैं– ‘दुश्मना सुन’. गाना युवाओं की फौज में शामिल होने के आह्वान पर आधारित है. इस गाने में ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट को देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई. साल 2019 के ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट में, पाकिस्तानी वायु सेना ने दो भारतीय लड़ाकू विमानों पर हमला करने का दावा किया था. इस दौरान मिग-21 उड़ा रहे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. हालांकि, बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव पड़ा. इसके बाद अभिनंदन को रिहा करना पड़ा था.
किस तरह के फुटेज का किया गया इस्तेमाल?
पाकिस्तान के आईएसपीआर ने गाने को जारी किया. गाने में वास्तविक फुटेज का यूज किया गया है. इसमें न्यूज चैनलों, वायु सेना और मुस्कुराते हुए अभिनंदन वर्धमान की तस्वीरें हैं.
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त