महिला के रियर कैमरे में दिखने पर कैब चालक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला के साथ कैब चालक द्वारा अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। यह घटना 21 फरवरी को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुई। कैब चालक ने रियर व्यू मिरर की तरफ देखकर महिला के सामने अश्लील हरकत (मास्टरबेट) की। पीड़िता ने इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कैब चालक सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुणे में हाल ही में हुए बस रेप मामले के बाद आई है, जिससे शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
पिछली सीट पर थी महिला
शहर की एक आईटी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने वाली महिला लोकप्रिय राइड-हेलिंग ऐप के जरिए कैब बुक की थी। जैसे ही वाहन संगमवाड़ी रोड से पाटिल एस्टेट चौक की ओर बढ़ा। तो महिला ने देखा कि ड्राइवर रिअर कैमरे को एडजस्ट कर रहा है। बाद में पता चला कि वह अगली सीट पर हस्तमैथुन कर रहा है। महिला ने इसके बाद कैब को छोड़कर पुलिस को शिकायत दी थी। खड़की पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गजानन चोरमले के अनुसार महिला ने बताया कि ड्राइवर रियर-व्यू मिरर के जरिए उससे आंखें मिलाते हुए हस्तमैथुन कर रहा था। इससे महिला को काफी असहज महसूस हुआ। चोरमेल ने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर हमने तुरंत संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी सुमित कुमार उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। वह हाल ही में मुंबई से पिंपरी चिंचवाड़ आया था।
कैसे कसा शिकंजा?
पुलिस को महिला को देखकर कार के अंदर हस्तमैथुन करने के आरोपी को बुकिंग रिकॉर्ड और वाहन के पंजीकरण के विवरण के कैब मालिक का पता लगाया। इसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर किया गया। पुलिस कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त