महाशिवरात्रि पर रीवा में निकली भव्य शिव बारात
भोपाल : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रीवा शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात का आयोजन किया गया। बैजू धर्मशाला प्रांगण से प्रारंभ हुई इस बारात में धर्मध्वजा, शहनाई, नगड़िया, ढोल-नगाड़े, घोड़ा, बग्घी एवं आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुज़रते हुए यह शोभायात्रा भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम बनी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्होंने शिव बारात में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और समस्त श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में पधारे पूज्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक गृह ग्राम ढेरा स्थित विश्वेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज, सांसद जनार्दन मिश्र, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
कुर्सी छोड़ने से इनकार, हार के बाद भी बनी रहीं ममता बनर्जी, संजय राउत ने दिया समर्थन
धुंधली नजर से परेशान? रोजाना ये चूर्ण खाएं और फर्क देखें
कोर्ट ने नारायण साई की सजा रोकने से किया इनकार, केस में बड़ा झटका
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
मुजफ्फरपुर में शादी से लौटते वक्त हादसा, ट्रेन से गिरने पर जान गई
संजय राउत ने ममता बनर्जी का किया बचाव, उद्धव ठाकरे के दौर की दिलाई याद
अजित पवार हादसे की जांच पर सवाल, अमोल मिटकरी ने की CBI जांच की मांग
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल
India ने China के अदला-बदली प्रस्ताव को ठुकराया, ड्रैगन को दिया करारा जवाब