परीक्षा से 20 मिनट पहले ही एग्जाम पेपर लीक, आखिर वायरल करने वाला कोन? जवाबदार शिक्षा विभाग भी चुप....
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बोर्ड परीक्षा से पहले सभी सुरक्षा उपाय करने का दावा करने वाले शिक्षा विभाग की कल पोल खुल गई। शिक्षा विभाग के प्राइमरी शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल ने परीक्षा शुरू होने से पहले 5वीं और 8वीं कक्षा का गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया, हालांकि परीक्षा से 20 मिनट पहले पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द नहीं की गई। विभाग ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
शिक्षकों के ग्रुप पर आया पेपर
दरअसल, जिले के 412 केंद्रों पर मंगलवार को 5वीं और 8वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होनी थी, उससे पहले ही दोपहर 1.36 बजे विभाग के शिक्षकों के ग्रुप पर पेपर आ गया। शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल ने जैसे ही पेपर लीक किया, जिले के सभी शिक्षकों के ग्रुप पर पेपर आने लगा।
फोन बंद कर चुपचाप
पेपर लीक करने के कुछ देर बाद ही शिक्षक ने अपना फोन भी बंद कर दिया। शिक्षक संवाद जैसे कई शिक्षक ग्रुप पर पेपर वायरल कर दिया गया। तब तक छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। आरोपी शिक्षक पुरुषोत्तम शासकीय प्राथमिक शाला बेरसला में पदस्थ है। परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी राहतगढ़ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
Simhastha पर अदालत सख्त, Shipra River किनारे 200 मीटर में निर्माण पर रोक
West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
राहुल गांधी के खिलाफ CBI जांच याचिका पर आज सुनवाई
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी