मुंबई में 2025 के हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
मुंबई में 2025 के लिए सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना के लिए जाने वाले सभी हज यात्रियों को हज प्रशिक्षण की शुरुआत हो चुकी है. मुंबई स्थित हज समिति ने हज हाउस में ही हज जाने वाले लोगों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम का उद्घाटन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने किया. कार्यक्रम में हज यात्रियों को चैटबॉट के बारे में भी जानकारी दी गई.
ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्देश्य हज जाने वाले लोगों को यहां से वहां तक की हर जरूरी जानकारी देना है. इसके साथ ही उन्हें आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में है. भारतीय हज समिति के अध्यक्ष ए.पी. अब्दुल्लाकुट्टी ने प्रशिक्षकों से हज जाने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं, नए बदलाव के बारे में जानकारी देने की बात कही.ताकि उन्हें सुचारू रूप से हज करने में मदद मिल सके.
ट्रेनिंग पहले दिन क्या हुआ?
हज हाउस में हो रहे इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में पहले दिन दो सेमिनार आयोजित किए गए, जिसमें जाने से लेकर वापस आने तक हर जरूरी जानकारी हज यात्रियों को दी गई. सामान से लेकर डॉक्यूमेंटेशन के बारे में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में हर विभाग के लोग मौजूद थे, उन्होंने लोगों को ट्रेनिंग दी.
चैटबॉट करेगा यात्रियों की मदद
कार्यक्रम में ट्रेनिंग के दौरान हज यात्रियों को नई सुविधाओं के साथ हज सुविधा ऐप 2.0 का लॉन्च किया. इसमें आपको हर तरीके की जानकारी मिलेगी. इसके माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई और पेमेंट समेत तमाम कागजात सुरक्षित रखे मिलेंगे. कागज वाले परिचय पत्र की जगह पीवीसी आईडी कार्ड शामिल है. सरकार का फोकस इस बात पर है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े. यही कारण है कि सभी यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही है.
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस