असम स्टार्ट-अप इकाइयों का गंतव्य बनेगा, पूर्वोत्तर के लिए विनिर्माण केंद्र होगा
गुवाहाटी। भाजपा शासन के दौरान असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर छह लाख करोड़ रुपये का हो गया, यह ‘डबल इंजन’ सरकार का असर है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि निश्चित बनी है। मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं ने देश के विकास की उम्मीद जगा दी है। पीएम मोदी ने दावा किया कि असम स्टार्ट-अप इकाइयों का गंतव्य बनेगा है, जल्द ही पूर्वोत्तर के लिए विनिर्माण केंद्र बन जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और सुधारों ने भारत के प्रति दुनिया की उम्मीदें बढ़ाईं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर कर रहा है। आज भारत, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है और नया बन रहा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत विकास की ओर बढ़ रहा है, तब फिर पूर्वी भारत सबसे आगे है। हमारा नॉर्थ ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं असम सरकार और सीएम हिमंता जी की पूरी टीम को भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। मुझे आज भी याद है कि 2013 में मैं चुनाव प्रचार के लिए असम के दौरे पर था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश के आधारभूत संरचना पर भी बहुत बड़ा निवेश कर रही है। संस्थागत सुधार, उद्योग, बुनियादी ढाँचा और नवाचार भारत की प्रगति का आधार है। इस प्रगति में असम भी डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने दावा किया कि भारत ने अपने विनिर्माण क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया है। हम मेक इन इंडिया के तहत कम लागत विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। असम की क्षमताओं का एक उदाहरण असम चाय है। असम चाय ब्रांड ने 200 साल पूरे कर लिए हैं। यह विरासत असम को अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा वीर सपूत, 'अजय कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से गूंजा गांव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें