इंस्टा चैट में फैन के सवाल पर सुष्मिता सेन का मजेदार जवाब, शादी का प्लान किया उजागर
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सुष्मिता सेन 49 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वह अब भी अकेली हैं। हाल ही में एक फैन ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि वह शादी के लिए सही इंसान की तलाश कर रही हैं। उन्होंने ये बात इंस्टाग्राम के जरिए कही।
सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस से बातचीत की। चैट के दौरान एक यूजर ने उनसे उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैं शादी करना चाहती हूं। मिलना चाहिए न कोई शादी करने लायक। ऐसे थोड़े होती है शादी। कहते हैं न, बहुत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है, दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए न, शादी भी कर लेंगे।'
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का नाम आखिरी बार ललित मोदी से जुड़ चुका है। साल 2022 में ललित मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी थी। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर पोस्ट किया था। कयास लगाए गए कि दोनों शादी रचाने वाले हैं। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।
आपको बता दें कि सुष्मिता लाइम लाइट से दूर रहती हैं। वह अपने करिअर से इतर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है। वह इनकी परवरिश करती हैं। इस दौरान उनका कई लोगों से नाम जुड़ा। ललित मोदी से पहले अफवाहें थीं कि सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने दोनों के साथ शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत