जीआईएस के दौरान जाम में फंस गये आने वाले मेहमान
ट्रैफिक पुलिस की तैयारियो पर उठे सवाल
भोपाल। राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले सुबह 8 बजे से लेकर करीब डेढ़ घंटे तक डिपो चौराहा पर भारी जाम लग गया। जाम में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मेहमानों के वाहन भी फंसे रहे। बताया गया है कि एकाएक न्यू मार्केट, जवाहर चौक, स्मार्ट सिटी और पी एंड टी की ओर से आने वाले ट्रैफिक के कारण पहले डिपो चौराहा पर और इसके बाद आगे तक जाम के हालात बन गये। अफसरो का कहना है की 9 बजे तक इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले मेहमानों को कार्यक्रम स्थल के अंदर किये जाने का प्लान बनाया गया था। जिससे पीएम के आगमन से एक घंटे पहले सड़क को क्लियर किया जा सके। लेकिन सुबह 8 से 9 बजे के बीच बड़ी संख्या में मेहमानों ने स्मार्ट सिटी रोड से आना शुरू कर दिया, जबकि इस रोड को समिट में जाने वाले गेस्ट को इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। लोगों ने स्वेच्छा से इस रास्ते को अपना लिया। चारो और से ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से डिपो चौराहा पर जाम की स्थिति बन गई थी। यह जाम करीब एक किलोमीटर लंबा हो गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक जवानो ने जाम को क्लियर कराया। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर पुलिस एक महीने पहले से तैयारियां कर रही थी, और कई बार रिहर्सल भी की जा चुकी थी। यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये 1 हजार से अधिक जवानों को मैदान में उतारा गया था
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट