हाईवे पर फॉर्च्यूनर हादसे के बाद पुलिस ने किया त्वरित एक्शन, क्रेन से हटाया वाहन
सोनीपत : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम की स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटवाया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचर हुई पिकअप बोलेरो को पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फॉर्च्यूनर में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं।
कैसे हुआ हादसा
गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रीतम अपने क्लीनर योगेश के साथ पिकअप बोलेरो में बहालगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे, गाड़ी का टायर पंचर हो गया। योगेश गाड़ी से उतरकर पंचर चेक करने लगा, जबकि प्रीतम अंदर ही बैठा रहा। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सड़क पर खड़े योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी के अंदर बैठे चालक प्रीतम का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
फॉर्च्यूनर सवार भी हुए घायल
हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम की स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटवाया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार