राखी सावंत पर विवादित टिप्पणी का आरोप, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन
शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित व अभद्र टिप्पणी मामले में कई अन्य सितारे भी जांच के घेरे में हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को तलब किया है। राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
समय रैना ने मांगा था 17 मार्च तक का समय
महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में 24 फरवरी को आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं, कॉमेडियन समय रैना ने 17 मार्च तक का समय मांगा था। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर ने समय रैना को 17 मार्च तक का समय देने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी यादव, आईजी, महाराष्ट्र साइबर ने यह बात कही।
समय के शो में हिस्सा ले चुकी हैं राखी सावंत
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक एपिसोड में राखी सावंत भी बतौर जज हिस्सा ले चुकी हैं। राखी सावंत वाला एपिसोड काफी वायरल हुआ था। उनके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। समय के शो में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद हुए विवाद पर जब समय रैना को भी ट्रोल किया गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी तब राखी ने समय का सपोर्ट किया था।
क्या कहा था राखी ने?
राखी सावंत ने अभद्र टिप्पणी विवाद मामले में दिए इंटरव्यू में कहा था, 'एक इंसान ने गलती कर दी, लेकिन फिर बाकी को टारगेट क्यों किया जा रहा है? रणवीर ने कुछ गलत कह दिया और मैं भी मानती हूं कि वह गलत था, लेकिन सिर्फ समय रैना पर अटैक क्यों किया जा रहा है'? मालूम हो कि समय रैना के शो में रणवीर ने माता-पिता व परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिक वजन वाली महिलाओं में बढ़ता है फाइब्रॉइड का खतरा