इंदौर में बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें दूसरे धर्म में शामिल किया जा रहा था, 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में रविवार को एक कॉलोनी के गार्डन के पास धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कार्यक्रम रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर कार्यक्रम में शामिल दो ईसाई महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में मामला दर्ज किया है। संयोगितागंज पुलिस ने हिंदूवादी नितिन गोयल की शिकायत पर शीला सबरी मैथ्यू, अशुमान (पुत्र शंकर पंजवानी) निवासी बंगाली कॉलोनी, फ्रैसिना नेल्सन (निवासी स्कीम नंबर 78) और प्रभा (पुत्री राजेश यादव) निवासी देवनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
धर्मांतरण का आरोप
जानकारी के अनुसार करीब पचास बच्चों को मैजिक वाहन से गार्डन नंबर 1 में लाया गया था। वहां एक ईसाई महिला बच्चों से प्रार्थना करवा रही थी। बताया जा रहा है कि वह बच्चों से कह रही थी कि जीसस उनके भगवान हैं और उन्हें राम और कृष्ण की पूजा बंद कर देनी चाहिए। महिलाओं ने बच्चों के लिए किताबें, उपहार और खाने-पीने का सामान भी मंगवाया था। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि ये लोग उनकी स्कूल फीस और दूसरे खर्च भी उठा रहे थे। पूरी प्रक्रिया धर्म परिवर्तन से जुड़ी थी। इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को दी गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां