BREAKING: भोपाल के एक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया स्कूल, मचा हड़कंप
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिपलानी में स्थित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने स्कूल की मेल आईडी पर मेल भेजा था। यह पूरा मामला शनिवार की सुबह हरमन माइनर स्कूल का बताया जा रहा है। शनिवार को स्कूल में बच्चों में छुट्टी थी। स्टाफ और परिजन छात्रों की मीटिंग के स्कूल में ही मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद भी फौरन उन्हें स्कूल से बाहर किया गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
बॉम्ब और डॉग स्क्वायड ने की स्कूल की जांच
पुलिस के साथ-साथ मौके पर बॉम्ब और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। जिसके बाद स्कूल की तलाश ली गई। साथ एटीएस की टीम ने भी स्कूल की तलाशी ली।
तेलुगु भाषा में आया था मेल
स्कूल को बम से उड़ाने वाला मेल तेलुगु भाषा में लिखा हुआ था। स्कूल के स्टाफ में मौजूद एक व्यक्ति को तेलुगु भाषा आती थी। उसने मेल को ट्रांसलेट करके इसकी जानकारी दूसरे स्टाफों को दे दी। जिसके बाद तुरंत ही स्कूल को खाली करा लिया गया। पुलिस मेल आईडी का आईपी एड्रेस खंगाल रही है।
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
चुनाव परिणाम पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, ‘कांग्रेस की जीत के साथ…’
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
पश्चिम बंगाल में जीत पर बिहार में जश्न, सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा