मायके गई पत्नि आने को नहीं थी तैयार, दुखी पति ने फांसी लगा ली
भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि पारिवारिक विवाद से नाराज उसकी पत्नि मायके चली गई थी। पति ने उसे बुलाने का कइ बार प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी पत्नी मायके से वापस नहीं आई थी। इस कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था, इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि मयंक सपकाले पिता मिलिंद्र सुखदेव सपकाले (25) बरखेड़ा पठानी में रहता था, और वेल्डिंग का काम करता था। उसके पिता भेल थ्रिफ्ट सोसायटी मे नौकरी करते थे। पिछले कुछ समय से मंयक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। आये दिन की कलह के कारण करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी घर छोडकर मायके जाकर रहने लगी थी। मयंक ने बाद में कई बार पत्नी को समझाइश देते हुए वापस लाने की कोशिश की लेकिन पत्नि आने को तैयार नहीं हुई। इसी वजह से वह काफी परेशान रहने लगा था। परिवार वालो ने बताया की रात को मयंक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। अगली सुबह जब वह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तब परिजन कमरे पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद होने पर खिड़की से झांककर देखने पर मयंक का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जॉच के बाद मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो सका है। हालांकि शुरुआती जॉच में पता चला है कि मृतक को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण उसका पत्नि से विवाद होता था, इसी विवाद के चलते पत्नि गुस्से में आकर चली गई थी। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य