तीन पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना, जानें आखिर क्या है मामला
आईसीसी ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है। इसमें शाहीन अफरीदी, सऊद शकील और कामरान गुलाम को सजा दी गई है। आईसीसी ने गुरुवार को एक्स के जरिए यह जानकारी साझा की। पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच के दौरान तीनों ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान तीनों खिलाड़ी आक्रामक हो गए थे।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आईसीसी ने शाहीन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। शाहीन मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्ज़के से भिड़ गए थे। दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। इसी वजह से आईसीसी ने शाहीन शाहीन को सजा दी है।
आईसीसी ने सऊद शकील और कामरान गुलाम पर मैच फीस का 10-10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है इसके बाद दोनों ने बावुमा के पास आकर आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने ICC के नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें सजा दी गई है। इन सभी खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप