तेज रफ्तार रेंज रोवर ने 4 बाइकों को मारी टक्कर, डिवाइडर से टकराकर पलटी
भोपाल। शहर के एमपी नगर थाना इलाके में गुरुवार दोपहर को उस समय अफरा तफरी मच गई जब चेतक ब्रिज पर वाहनो आवागमन के दौरान एक तेज रफ्तार रेंज रोवर कार नंबर एमपी 04 सीएन 5575 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 4 बाइकों को टक्कर मार दी। मोटरसायकलो को क्षतिग्रस्त करने के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में करीब पॉच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पलटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चालक को भी चोट आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ब्रिज पर कार सवार तेज स्पीड से वाहन दौड़ते हुए रॉग साइड से आ रहा था। उसने पहले पीछे से एक स्कूटी को टक्कर मारी और फिर अन्य दो पहिया वाहनो को भी अपनी चपेट में लिया। बाद में कार डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। बताया गया है कि कार में दो लोग सवार थे, लोगो ने दो पहिया वाहन पर सवार घायलों को उठाकर सड़क किनारे किया साथ ही कार में बैठे युवको को भी जैसे-तैसे बाहर निकाला। लोगो ने फौरन ही हादसे की सूचना 108-एम्बुलेंस को दी। लेकिन एम्बुलेंस काफी देर बाद मौके पर पहुंची तब तक लोगो ने घायलों को निजी वाहनो से अस्पताल पहुंचा दिया था। एक्सीडेंट के बाद चेतक ब्रिज पर दोनों और से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। ट्रैफिक जवानों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाते हुए काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया। फिलहाल कार को जप्त कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप